मूंग की दाल और बथुआ का मिक्स पराठा और सादा पराठा!!!!!

मूंग की दाल और बथुआ का मिक्स पराठा , बन्दगोभी , शिमलामिर्च व गाजर की मिक्स सब्जी और सादा पराठा
आज हमने बची हुई पकी छिल्के वाली मूँग की दाल को सुखा कर उसमें कटा बथुआ पका कर मिला कर गेहूँ के आटे के साथ हीँग नमक मिर्च मिला कर हल्के पानी के साथ गूँध कर आटा तैयार करके खस्ता पराठे बनायें है आप चाहें तो इस आटे से रोटी भी बना सकते हैं और इस सामग्री को भून कर सुखा कर पिट्ठी तैयार करके भरवाँ रोटी पराठा या कचौरी भी बनायी जा सकती है

इरा जौहरी

मिक्स सब्जी की विधि !!!

गर्म तेल में कटा प्याज लहसुन व अदरक भूने लम्बाई मे कटी गाजर मिलाये गाजर चला फिरा कर भून कर लम्बाई मे कटी शिमला मिर्च मिलाये सब मिला कर चला फिरा कर भून कर गलाये और निकाल ले और सब निकाल कर बचे गर्म तेल मे कटा बन्द गोभी डाले कटी हरीमिर्च मिलाये बन्दगोभी को नमक मिला कर खुला ही पकाये गलाये बन्दगोभी का पानी सूखने पर फ्राई की हुई सब्ज़ियाँ मिलाये सब मिला कर चला फिरा कर भूनें और कटी हरीधनिया से सज़ा कर परोसे

इरा जौहरी

 

बथुये का साग काट कर कढाई मे खुला ही पकाये गलाये

पका साग दाल मिला कर गेंहू के आटे मे हींग नमक मिर्च के साथ गूँधे

 

 

मूंग की दाल और बथुआ का मिक्स पराठा , बन्दगोभी , शिमलामिर्च व गाजर की मिक्स सब्जी और सादा पराठाआज हमने बची हुई पकी छिल्क…

Posted by Ira Johri on Thursday, December 14, 2017