देशी घी मे बनी गुड़ सोंठ की पट्टी व रोल्स !!
देशी घी मे बनी गुड़ सोठ की पट्टी या रोल्स
स्वाद भी औषधि भी !!!
सोंठ और गुड़ दोनो ही चीजे सर्दी से होने वाले रोगो मे लाभकारी सिद्ध होती है
और यदि इनको मिला कर पट्टी या रोल बना लिया जाये तो इनका सेवन भी आसान हो जाता है मैने देशी धी मे पका कर सोंठ गुड़ की पट्टी और रोल तैयार किये है हल्के गर्म रहने पर आप कोई भी आकृति तैयार कर सकते है यह थायराइड के लिये भी लाभ कारी होगी
इरा जौहरी
सबसे पहले देशी घी मे धीमी आँच पर सोठ भूने
फिर गुड़ को महीन तोड़ कर या कूट कर मिलाये
सब अच्छी तरह चलाते हुये फेंटे
जरा सा करछुली मे ले कर ठंडा कर के गोली बना कर देखे जब बनने लगे गैस बन्द करके थोड़ी देर और चलाये और जब ठंडा हो कर हल्का कड़ा होने लगे मोटी प्लास्टिक पर या पत्थर की पटिया पर निकाल कर बेलन से बेल कर गर्म ही तेज चाकू से काट कर पट्टी और पट्टी को रोल करके रोल या फिर मनचाहा आकार दे
सबसे पहले देशी घी मे धीमी आँच पर सोठ भूने
फिर गुड़ को महीन तोड़ कर मिलाये
अच्छी तरह चलाते हुये फेंटे
जरा सा करछुली मे ले कर ठंडा कर के गोली बना कर देखे जब बनने लगे गैस बन्द करके थोड़ी देर और चलाये
और जब ठंडा हो कर हल्का कड़ा होने लगे मोटी प्लास्टिक पर या पत्थर की पटिया पर निकाल कर बेलन से बेल कर गर्म ही तेज चाकू से काट कर पट्टी और पट्टी को रोल करके रोल या फिर मनचाहा आकार दे

देशी घी मे बनी गुड़ सोठ की पट्टी या रोल्स
3/1/2017

