चुकन्दर , बन्दगोभी व मक्के की रंगीली कचौड़ी !!!!!
मक्के की रंगीली कचौड़ी
बन्द गोभी हरा धनिया मिर्च और चुकन्दर डाल कर मक्के के आटे से बनाईरंग बिरंगी रंगीली चटपटी कचौड़ी

विधि
बन्द गोभी प्याज मिर्च हराधनिया काट ले
चुकन्दर अलग कद्दूकस कर ले
दोनों पर अलग अलग मक्के का आटा डाले
अलग अलग मिलाये
अलग अलग इसलिये जिससे चुकन्दर का रंग सब पर चढ़ ना जाये
बन्द गोभी वाले आटे मे पानी डालते हुये आटा माँड़ ले। नमक भी मिलाये अब उसमें चुकन्दर मिला आटा मिलाये बाद मे मिलाने पर चुकन्दर का रंग सब पर नही चढ़ता है और कचौड़ी रंग बिरंगी बनेगी
हाथ पर लोई ले कर थपकी देकर चकचौड़ी बना कर तवे पर घी लगा कर सेके
इरा जौहरी



