दाल के बग़ीचे मे सजे फरों के फूल !!!!

दाल के बग़ीचे मे सजे फरे के फूल
दाल गार्डन गार्डन हो गयी जी
जाड़े के मौसम मे कुछ करने का मन नही करता एसे मे जब बच्चे कहेँ अम्माँ तुम्हारा तो मन ही नही करता खाना बनाये तो लगता है चलो कुछ झटपट बनाये जो सब प्रेम से खाये तो बस फरे बनाने का विचार मन मे आया और जब आटे की लोई मे भरने के लिये बेसन तैयार करने लगी तो पानी ज्यादा गिर गया अब क्या करे बस आटे मे भरने की जगह आटा मिला कर बेसन और आटे का मिला हुआ आटा मॉड कर तैयार कर लिया और विभिन्न आकार के फरे तैयार करके दाल मे डाल कर पका लिये हम भी खुश कि झटपट हो गया और घर के बाकी सदस्य भी खुश स्वादिष्ट फरे खाने को मिले वैसे तो फरों के साथ और कुछ भी नही चाहिये फिर भी साथ मे चावल और मेथी आलू भी साथ देने के लिये बनाये है
इरा जौहरी

दाल फरे की विधि

कुकर मे हल्दी व नमक डाल कर दाल पानी के साथ गैस पर रखे
एक कटोरी बेसन में डेढ से दो कटोरी आटा मिला कर हीँग नमक अजवाइन मिर्च व तेल का मोयन। डाल कर पानी के साथ मॉड कर मुलायम आटा तैयार करे
लोई तैयार करके हल्के हाथो से दबा कर फरे तैयार करके उबलती दाल मे डाल कर पकाये
या फिर गुलाब के फूल की तरह फरे बणाने के लिये समान आकार की लोइयाँ काट कर बेल कर एक पर एक रख कर रोल करके बीच से काट कर नीचे से हल्का दबा कर व ऊपर से कलियों को हल्का खोल कर उबलती दाल मे डाल कर पका कर फरे तैयार करे और डिज़ाइनर फरे बनाने के लिये लोई बना कर पूड़ी की तरह बेल कर किनारे से काट कर चौकोर आकार मे करे और चारो कोनो को उठा कर अन्दर की तरफ मोड़े पर दबाब दे कर चिपकाये नही और फिर पलट दे और फिर से कोनो को बाहर की तरफ मोड़ कर बीच मे उंगली से हल्का दबाव दे कर पलट कर कलियो को चित्रानुसार खोल दे साथ ही किनारे के बचे हुये कटे टुकड़ो को रोल करके हमने नन्हे नन्हे गुलाब बना लिये सब उबलती दाल मे डाल कर पका लिये

देशी घी मे हीग जीरा राई मिर्च से तड़का दे कर कटा प्याज लहसुन डाल कर भून कर कटा टमाटर भी डाल कर भून कर दाल मे मिला कर कुछ समय रझा पका कर परोसे
इरा जौहरी

 

कुकर मे हल्दी व नमक डाल कर दाल पानी के साथ गैस पर रखे

एक कटोरी बेसन में डेढ से दो कटोरी आटा मिला कर हीँग नमक अजवाइन मिर्च व तेल का मोयन। डाल कर पानी के साथ मॉड कर मुलायम आटा तैयार करे

लोई तैयार करके हल्के हाथो से दबा कर फरे तैयार करके उबलती दाल मे डाल कर पकाये गुलाब के फूल की तरह फरे बणाने के लिये समान आकार की लोइयाँ काट कर बेल कर एक पर एक रख कर रोल करके बीच से काट कर नीचे से हल्का दबा कर व ऊपर से कलियों को हल्का खोल कर उबलती दाल मे डाल कर पका कर फरे तैयार करे

डिज़ाइनर फरे बनाने के लिये लोई बना कर पूड़ी की तरह बेल कर किनारे से काट कर चौकोर आकार मे करे और चारो कोनो को उठा कर अन्दर की तरफ मोड़े पर दबाब दे कर चिपकाये नही और फिर पलट दे

और फिर से कोनो को बाहर की तरफ मोड़ कर बीच मे उंगली से हल्का दबाव दे कर पलट कर कलियो को चित्रानुसार खोल दे

किनारे के बचे हुये कटे टुकड़ो को रोल करके हमने नन्हे नन्हे गुलाब बना लिये

सब उबलती दाल मे डाल कर पका लिये

देशी घी मे हीग जीरा राई मिर्च से तड़का दे कर कटा प्याज लहसुन डाल कर भून कर कटा टमाटर भी डाल कर भून कर दाल मे मिला कर कुछ समय रझा पका कर परोसे

छौंकन मे पकी दाल मिला कर रझाये पकाये

मेथी आलू !!
गर्म तेल मे लहसुन भून कर कुटी लालमिर्च व नमक डाल कर कटा आलू ढक कर पकाये और फिर कटी हरी मेथी का साग डाल कर खुला ही पकाये गसलायें व भूने
इरा जौहरी

फूलों वाले दाल फरे

दाल के बग़ीचे मे सजे फरे के फूलदाल गार्डन गार्डन हो गयी जी जाड़े के मौसम मे कुछ करने का मन नही करता एसे मे जब बच्चे कह…

Posted by Ira Johri on Saturday, January 6, 2018

५/१/२०१८