दोपहर का सम्पूर्ण भोजन !!!!!
आज दोपहर का भोजन !!!!!
प्याजा आलू व बेसनी डण्ठल और मेथी, प्याज, मिर्च से छुकी गाजर मटर की टमाटर व मेथी का साग पड़ी स्वादिष्ट सब्जी ,प्याज लहसुन व जीरे मिर्च के तड़के से छौकी गयी अरहर की स्वादिष्ट दाल , चावल और रोटी भी है जो तस्वीर मे नही है साथ मे भोजन के स्वाद के साथ स्वास्थ्य बढ़ाने के लिये ताज़ा सलाद भी है
इरा जौहरी
कम चिकनाई मे बनी बिना मसाले की प्याजा की स्वादिष्ट सब्जी !!!!
हरा प्याज आल , सागा , प्याजा कई नामो से जाना जाता है यह बिना मसाले के कम चिकनाई मे भी बहुत स्वादिष्ट बनता है आलू मिला कर बनाने से इसका बहुत बढिया स्वाद आता है
कटा आलू , प्याजा ताज़ी हरी का लालमिर्च लहसन और पिसी मेथी डाल कर साग छौका गया है
सबसे पहले गर्म तेल मे पिसी मेथी का तड़का दे कर कटा लहसन भून कर कटे आलू मे नमक व हरीमिर्च डाल कर हल्के पानी के साथ ढक कर धीमी आँच पर गलाये पकाये
और आलू के पकने पर कटा साग मिला कर खुला ही गलाये पकाये व भूने
गोभी के बेसनी डण्ठल !!!!
जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर है कि ये गोभी के डण्ठल बेसन डाल कर बने है इसी तरह से चावल का आटा डाल कर चौरीठे या पीठे से भी डण्ठल बनाये जा सकते है
हमने इन्हे बहुत आसान विधि से बनाया है
सबसे पहले डन्ठलो को काट कर हल्का पानी व नमक डाल कर उबाल ले
फिर उसमें हल्दी ,धनिया ,मिर्च, बेसन , गरम मसाला मिलाये
और गरम कढाई मे पिसी मेथी का तड़का दे कर कटा लहसन प्याज व अदरक डाल कर भून कर छौक कर चलाते हुये अच्छी तरह भूने
और फिर थोड़ी सी हरी मेथी काट कर डाले व भूने
थोड़ी अदरक कद्दू कस से कस कर तथा हरी धनिया काट कर ऊपर से सजा कर परोसे
मेथी, प्याज, मिर्च से छुकी गाजर मटर की टमाटर व मेथी का साग पड़ी स्वादिष्ट सब्जी !!!!!!
गाजर को साफ करके मोटी गाजर को बीच से चीर कर कड़ी जड़ को निकाल कर टुकड़ो मे काट ले हरी मटर को छील ले
गर्म तेल मे पिसी मेथी का तड़का दे कर कटा प्याज लहसन अदरक डाल कर भून कर कटी गाजर व छिली मटर के दाने डाल कर चला फिरा कर हल्दी धनिया मिर्च नमक डाल कर चला फिराकर ढक कर धीमी आँच पर पकाये
सब्जी पकने पर हरी मेथी काट कर डाले व पकाते हुये भूने
भुनने के बाद खूब सारा कटा हरा धनिया मिला कर ऊपर से कद्दूकस से कस कर अदरक डाल दे
इरा जौहरी
प्याज का साग
बेसनी डन्ठल
गाजर मटर की सब्जी 
आज दोपहर का भोजन !!!!!
प्याजा आलू व बेसनी डण्ठल और गाजर मटर की सब्जी अरहर की स्वादिष्ट दाल , चावल और रोटी सलाद भी है
५/१/२०१७




