हरी सब्ज़ियाँ और आलू की टिक्की वाला चीज़ सैन्डविच तथा ओट्स की मेवायुक्त खीर !!!!

आज सुबह का मजेदार नाश्ता !!!
हरी सब्ज़ियाँ और आलू की टिक्की वाला चीज़ सैन्डविच तथा ओट्स की मेवायुक्त खीर !!!!!
चीज सैन्डविच हमने बेटे की फ़रमाइश पर आलू की टिक्की लगा कर बनाया और स्वास्थ्य के लिये लाभदायक हरी सब्ज़ियाँ अपने हिसाब से मिला दी स्वास्थ्य के साथ स्वाद भी और साथ ही ओट्स के साथ कटे मेवे व मनचाही मिठास मिला कर गरम दूध मे डाल कर फुला कर मेवा ओट्स खीर भी बना ली जो हमारे पापा के रोज के नाश्ते मे शामिल है
चीज सैन्डविच !!!!!
इसको बनाने के लिये चाहिये आलू की टिक्की , अमूल चीज , कुछ महीन कटा हुआ पत्तागोभी , मेथी का साग , हरीमिर्च , गोलाई मे कटा टमाटर और देशी घी ब्रेड को सेकने के लिये हमवे यह तवे पर सेक कर बनाये है
आलू की टिक्की !!!!
सबसे पहले आलू उबाल ले और हरी मटर के दानो को हीग जीरे मिर्च से छौक कर नमक , मिला कर पका कर अदरक व हरीधनिया मिलाये
आलू उबाल कर मसल कर नमक मिर्च गरममसाला और कुछ कटी हुई मेथी की पत्तिया या कसूरी मेथी और महीन कटी या कद्दूकस से कसी अदरक मिलाये अच्छी तरह सब मिला कर गोल गोल लोई बना कर बीच मे छुकी हुई मटर भर कर लोई बन्द करके हाथो से दबा कर चपटा करके गर्म तवे पर चिकनाई लगा कर टिक्की बनाये नया आलू जो बाजार मे आ रहा है उसकी टिक्की घी मे नही खेरती पर यदि आलू चिकनाई मे जा कर खेरने या फैलने लगे तो जरा सा आरारोट आलू की सामग्री मे मे मिलाये या गेहूँ का आटा टिक्की पर परथन की तरह लगा कर टिक्की सेके
अब तवे पर चिकनाई लगा कर ब्रेड सेके और उस पर चीज लगाये और उस पर पिसी कालीनिर्च नमक व कुटी लालमिर्च बुरके और फिर उस पर सिकी हुई टिक्की रखे और उस पर कटा टमाटर, प्याज ,बन्दगोभी या पत्ता गोभी कुछ हरी मेथी की कटी हुई पत्तिया रख कर ब्रेड के टुकड़ो को ऊपर नीचे सेक कर चीज सैन्डविच बनाये
टमाटर सॉस के साथ स्वाद के मजे ले

मेवा ओट्स खीर !!!!!!
गर्म दूध मे कटे मेवे व मनचाही मिठास मिला कर दूध वाले ओट्स मिला कर कुछ समय के लिये ढक कर रख दे ओट्स व मेवे के फूलने पर मजेदार खीर तैयार हो जायेगी
इरा जौहरी

 

 

 

चीज सैन्डविच और ओट्स खीर

आज सुबह का मजेदार नाश्ता !!!हरी सब्ज़ियाँ और आलू की टिक्की वाला चीज़ सैन्डविच तथा ओट्स की मेवायुक्त खीर !!!!!चीज सैन्ड…

Posted by Ira Johri on Monday, January 9, 2017

९/१/२०१८