बथुआ व गाजर का रायता !!!!
बथुये और गाजर का स्वादिष्ट रायता !!!!!!
बथुआ बीन कर साफ करके हींग जीरा मिर्च से गर्म तेल मे छौक कर भाप मे पका कर ठंडा करके पीस कर गाढ़े दही मे मिलाये फिर गर्म तेल मे महीन कटी गाजर हीँग जीरा मिर्च से छौक कर फ्राई करके ऊपर से सजाये मिलाये और खाते समय नमक मिलाये
नोट !!!
दही से बने रायते मे हमेशा खाते समय नमक मिलाना चाहिये पहले से नमक मिलाने से अक्सर दही खट्टा हो जाता है
इरा जौहरी
दही मे पिसा बथुआ मिलाये ( मैने दही के बीचोंबीच मे बथुआ रखा है )
फिर चम्मच से बाहर की तरफ बथुआ फैलाया
फिर बाहर से अन्दर की तरफ दही किया
जरा से गर्म तेल मे हीग जीरा मिर्च मे कटी गाजर छौंके
बथुआ और गाजर का रायता
११/१/२०१७


