हरी मटर की स्वादिष्ट खस्ता कचौड़ियाँ !!!!!
मटर की स्वादिष्ट खस्ता कचौड़ियाँ
जाड़े के मौसम मे हरी मटर की बहार होती है रोज ही मटर छौंक कर घुघरी बन जाती है आज हमने गेंहूँ के आटे मे थोड़ा मोयन व नमक मिला कर हल्का पानी मिला कर आटा गूँध कर तैयार करके लोई बना कर हीग जीरा मिर्च से छुकी अदरक हरीमिर्च व हरीधनिया मिला कर बनाई हरी मटर की घुघरी को मसल कर लोई मे भर कर हल्के हाथो से बेलन से बेल कर भरे घी मे मध्यम आँच पर तल कर मटर की खस्ता कचौड़ी बनाई हैं किसी भी अचार के साथ या एसे ही खा कर स्वाद का आनन्द उठाइये
इरा। जौहरी
कच्ची मटर अदरक मिर्च के साथ पीस भून कर भी भरावन सामग्री बनाई जा सकतीहै और आटे के स्थान पर मैदा या सूजी मैदा मिला कर भी कचौड़ी का आटा तैयार किया जा सकता है
मूली का कचूमर
मूली कद्दूकस करके पिसा अचार मसाला (नमक, मिर्च ,राई ,मेथी , सौंफ , सोंठ) सरसों के तेल के साथ मिला कर धूप दिखा कर पकाये एक दिन मेंही खाने के लिये अचार तैयार हो जाता है
इरा जौहरी




