मूंग की दाल की बड़ी और मटर की रसीली सब्जी
बड़ी मटर की रसीली सब्जी !!!!
मूँग की दाल की मेथी पड़ी बड़ी को हमने आज बनाया जाड़े की ख़ास हरीमटर और टमाटर डाल कर साथ ही ऊपर से हरी मेथी भी काट कर मिलाई है इससे सब्जी मे एक नया स्वाद आ गया है और सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनी
इरा जौहरी
सबसे पहले बड़ियो को तोड़ कर तेल मे भून कर थोड़ा पानी डाल दे जिससे बड़ियाँ फूल जाये और मसाला डालने पर जले नही
फिर पिसा मसाला हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,नमक व थोड़ा गरममसाला डाले सब भूने और थोड़ा पानी भी मिलाये
हरी मटर डाले
सब पकाते हुये खुला ही भूने
मटर व बड़ियो के गलने पर कटा टमाटर मिलाये और सब भूने
कटी मेथी मिलाये
और फिर पाणी डाल कर रसा लगा कर रझा कर सब्जी बणाये सब्जी पकनेपर थोड़ा सा गरम मसाला ऊपर से भी बुरक कर मिलाये
बड़ी मटर की रसीली सब्जी
१९/१/२०१८




