नमकीन सेम के बीज
नमकीन सेम के बीज!!!!
सेम के तले हुये नमकीन बीज बहुत ही स्वादिष्ट होते है और बाजार मे बहुत ही मँहगे भी मिलते है घर मे थोड़ी मेहनत से ये स्वादिष्ट बीज तैयार किये जा सकते है दालों को तल कर उनमे मिला कर स्वादिष्ट दालमोठ बनाई जा सकती है मोटा चूड़ा तल कर उसके साथ मिला कर अलग स्वाद लिया जा सकताहै
इरा जौहरी
सेमके बीजो को तलने का तरीक़ा
सेम के बीजो को तलने के लिये जिन सेमों के बीज कड़े हो गये हो वह चुने सेम छील कर बीज निकाल कर पानी मे डाल दे पाँच छ: घंटे बाद बीजे छील कर पानी से अच्छी तरह धो कर तेज ऑच मे भरे घी मे डाल कर कुछ देर तले थोडी देर तेज़ ऑच मे चलाने फिराने के बाद ऑच धीमी कर के तले जब खड़ खड़ बोलने लगे तब तला हुआ समझना चाहिये
बीजो को तलने के बाद उसमे स्वादानुसार नमक व पिसी काली मिर्च मिलाये
इरा जौहरी


