प्याज का नमकीन लच्छा व मलाई का मीठा शाही पराठा

प्याज का नमकीन लच्छा पराठा और मलाई वाला मीठा शाही पराठा
कभी कभी कुछ नया फ़रमाइश पर बनाने से बन जाता है प्याज का लच्छा पराठा कुछ इसी तरह से हमने बनाया हमसे कहा गया लच्छा पराँठा खाना है और वह भी प्याज का बस हमने कोशिश की और परिणाम आपके सामने है प्लेट मे रख कर फोटो खींचने का समय ही नही मिला बहुत खस्ता और मजेदार पराठा बना साथ ही नमकीन के बाद मीठा पराठा बनाने का मन हो आया और दूध की गाढी मलाई मे मिठास व मेवे मिला कर मीठा शाही पराठा बना लिया चाहे तो मलाई की जगह पर रबड़ी भर कर रबड़ी पराठा भी बनाया जा सकता है इनको बनाने की विस्तृत जानकारी के लिये कृपया पोस्ट खोल कर कमेन्ट में देखिये 🙏🙏इरा जौहरी

प्याज का लच्छा पराठा !!!
गेहूँ के आटे मे नमक मिर्च हरीधनिया (एच्छिक )के साथ महीन कटा प्याज मिला कर हल्का पानी डाल कर आटा मॉड कर तैयार करे और लोई बना कर पतली रोटी की तरह बेले पूरी रोटी मे घी लगा कर तेज छुरी से लम्बाई मे पतली पट्टियाँ काटे सभी पट्टियों को आहिस्ता से किनारे से उठाते हुये लम्बाई मे रोल करे और फिर गोलाई मे मोड़ कर लोई की तरह बना कर परथन लगा कर फिर से बेले और गर्म तवे पर डाल कर हल्का सिंकने पर चिकनाई लगा कर करछुली से दबा कर तेजस्वी मध्यम आँच,पर सेंके इस तरह से बनाने पर पराठे मे लच्छे तैयार हो जायेगे
इरा जौहरी

मीठा शाही मलाई पराठा !!!!!!
इस तरह से पराठा बनाने मे सावधानी यह रखनी होती है कि तरल सामग्री पराठे से बाहर ना आये इस लिये इसको कुछ इस तरह से बनाते है
विधि
मीठा शाही मलाई या रबड़ी पराँठा बनाने के लिये सबसे पहले रोटी के लिये मड़े गेंहू के आटे की दो लोइयाँ बना कर पतली रोटी की तरह बेल ले फिर एक बिली हुई रोटी के किनारों पर करीब आधा सेंटीमीटर की जगह छोड़ते हुये बीच की पूरी जगह पर चिकनाई लगाये और उस पर हल्का आटा बुरक कर दूसरी बिली हुई रोटी रख दे और फिर किनारों को दबाते हुये हल्का बेल कर गर्म तवे पर डाल कर हल्का सेंक ले दूसरी तरफ रबड़ी या गाढी मलाई मे मिठास व मेवे मिला कर भरावन सामग्री तैयार करे और हल्की सिंकी रोटी का एक किनारे से मुँह खोल कर उसमे भर कर मुँह दबा कर तवे पर डाल कर चिकनाई लगा कर किनारों पर दबाते हुये सेके सेकते समय ध्यान रहे कि यदि बीच मे दबाया तो जहाँ से मुँह खुला होगा वहाँ से सामग्री बाहर आ जायेगी यह पराठा गरमगरम खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगता है
इरा जौहरी

 

 

प्याज का लच्छा पराठा व मीठा मलाई शाही पराँठा

प्याज का नमकीन लच्छा पराठा और मलाई वाला मीठा शाही पराठाकभी कभी कुछ नया फ़रमाइश पर बनाने से बन जाता है प्याज का लच्छा पर…

Posted by Ira Johri on Monday, January 29, 2018

२९/१/२०१८