मेथी की खुशबू वाले करेले व गोलाकार मठरियाँ
मेथी की खुशबू वाले करेले व गोलाकार मे बनी नमकीन मठरियाँ !!!!!!!!
मैदे मे मोयन डाल कर नमक , मिर्च व कटी हरी मेथी का साग डाल कर अच्छी तरह मिला कर हल्के पानी के साथ कड़ी मैदा मॉड कर मसल कर मुलायम करे और छोटी छोटी लोई बना कर बेल कर बीच मे चाकू या नुकीली चीज से कट लगा कर धीमी और मध्यम आँच मे तल कर मठरी तैयार करे
और करेले के लिये चित्रानुसार बेली हुई पूड़ी मे बीच मे किनारों से छोड़ते हुये लम्बाई मे काटे और फिर पूड़ी को रोल कर के किनारों पर दबा कर हल्के हाथो से घुमा दे ओर मठरी की ही तरह तल कर करेले बनाये
(मैदे मे घी को गरम करके डालने को मोयन डालना कहते है
मैदे मे मोयन इतना डालना चाहिये जितने मे मैदा मुट्ठी बन्द करने मे बँधने लगे )
इरा जौहरी


मेथी की खुशबू वाले करेले व गोलाकार मठरियाँ
११/२/२०१७


