काजू के आकार की मठरी व साँके !!!
नाश्ता !!!!!!
घर मे बनाये काजू नमकीन ( काजू के आकार की मठरी ) और उसी मे मसाला मिला कर बनाये मसालेदार काजू नमकीन , सेम फली और नमकीन लइया चूरा मूँगफली
इराजौहरी
किसी भी प्रकार की मठरी बनाने के लिये पहला क़दम !!!!
मैदे मे घी को पिघला कर मोयन। मिलाये मोयन इतना डाले जिसमें मैदे को हाथो से दबाने पर मुट्ठी बँधने लगे अपने स्वादानुसार नमक मिर्च व अजवाइन मिलाये कुछ लोग कलौंजी भी मिलाते है थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर मैदे को हल्की सख़्त मॉड कर मसल कर या बटने से पीट कर मुलायम करे
अब जिस प्रकार की मठरी बनानी हो आराम से बनाये
नमकीन काजू वाली मठरी !!!
मैदे की पतली पतली पूड़ियाँ बेल कर र पूड़ी पर घी लगा कर एक पर एक पूड़ी रख कर हल्के हाथो से दबा कर फिर से बेल कर तेज धार वाले गोल ढक्कन से काट काजू के आकार वाली मठरी बनाये
मसालेदार काजू वाली नमकीन मठरी !!!
कढाई मे जरा सी चिकनाई मे हल्दी कसूरी मेंथी काली मिर्च लालमिर्च गरममसाला तथा चाच मसाला डाल कर नमकीन काजू वाली मठरी डाल कर अच्छी तरह चलाये फिराये
सेम फली !!!
मैदे की पतली बड़ी सी पूड़ी बेल कर चाकू से काट कर भरे घी मे तल कर बनाये
नमकीन लइया मूँगफली !!!!!
भरे घी मे मध्यम और घीमी आँच मे मूँगफली दाने तल कर मोटा चूरा भी तेज आँच मे डाल कर चूड़ा फूलने पर आँच धीमी कर के सब निकाल ले अब कढाई से सब घी निकाल कर लइया चला फिरा कर धीमी और मध्यम आँच पर भूने और हल्की सी हल्दी मिलाये और तली हुई चूड़ा मूँगफली भी मिला दे इन तली हुई सामग्री मे कॉफी मात्रा मे घी होता है वो सारा घी लइया सोख लेती है सब भुनने के बाद अपने स्वादानुसार नमक मिर्च मिलाये
इरा जौहरी

नाश्ता



