चना मसूर की दाल !!!!
चना मसूर की देसी तड़के वाली दाल के साथ प्याजा आलू की सब्जी , चावल सलाद और रोटी सिंक रही है थोड़ा इन्तज़ार करिये
इरा जौहरी
चने मसूर की देशी तड़के वाली दाल !!!!!
सबसे पहले दोनो दालों को बीन कर कम से कम आधे घंटे के लिये पानी मे भिगो दे पानी मे भीगी फूली दाल को हल्दी ,नमक ,तेजपत्ता डाल कर पानी के साथ पकाये और पकने पर देशी घी मे हींग जीरे से तड़का दे कर कटा प्याज ,लहसन ,अदरक और साबित लालमिर्च भून कर पकी दाल मे ऊपर से छौक लगाये प्याजा की सब्जी बनाई थी तो कुथ पत्तिया भी साथ मे डाल दी दाल को चावल तथा रोटी संग अपने स्वादानुसार खाये इस दाल के साथ देशी घी लगी मोटी रोटी बहुत बढिया लगती है
इरा जौहरी





