चटनी !!!!! साल भर चलने वाली लालमिर्च की चटनी
लालमिर्च की राजस्थानी चटनी !!!
एक बार जो खाये बार बार खाना चाहे !!!!!!
इरा जौहरी
लाल मिर्च की राजस्थानी चटनी की विधि व सामग्री
सामग्री
लालमिर्च १ किलो
गुड़ १५० ग्राम
सिरका २०० ग्राम
राई १०० ग्राम
हल्दी नमक स्वाद व इच्छानुसार
इमली १५० ग्राम
सरसो का तेल २०० ग्राम
लहसुन दो गट्टे
विधि
सर्वप्रथम लाल मिर्च को लहसन नमक के साथ पीस कर हल्का निचोड़ ले
निकला हुआ पानी अलग बर्तन मे रख दे
राई को अलग पीस ले
इमली को सिरके मे डुबो दे
गर्म सरसो के तेल मे लहसन राई का छौक लगा करहल्दी नमक डाल दे थोड़ा भून कर मिर्च का पानी डाल दे
जब सब सूख जाये पिसी लाल मिर्च डाल कर खूब पकाये
पकने के बादबारीक कटा गुड़ डाल कर पकाये और सिरके मे भीगी इमली डाल कर घंटे भर एसे ही पड़ा रहने दे
ठंडा होने पर साफ़ सूखी शीशी मे भर कर रख दे
इरा जौहरी





