बड़े काम की छोटी छोटी बातें !!!!
Kitchen tips.
कचोरी कभी भी चकले बेलन से न बेलें, इन्हें हथेली से दबाकर ही बनाएँ।
बालूशाही बनाने के लिए गोले को हथेली के ऊपरी उठे हिस्से से दबाकर बीच में हल्का-सा दबाव देकर तलें।
गुड़ या शक्कर की चाशनी बनाते समय उसमें जरा-सा घी डाल दें।
आइसक्रीम जमाने की सामग्री में एक-दो पीस ब्रेड के मिलाकर फेंटें।
खीर में जरा-सा कॉर्नफ्लोर मिला देने से खीर जल्दी गाढ़ी हो जाती है।
हलवे में सूखी शक्कर न डालकर शक्कर की चाशनी बनाकर डालें।
गुलाब जामुन के मावे में मैदा न मिलाकर आटा मिलाएँ।
तिल कतली, काजू कतली आदि को पॉलीथिन के अंदर रखकर बेल दें, फिर काटें। शेप खराब नहीं होगा।
लड्डू गोल बनाने के लिए लड्डू को हल्के हाथ से उचकाएँ।
मूँग दाल की कचौड़ी के लिए कच्ची दाल न पीसकर दाल को जरा-से तेल में छौंक दें। गल जाने पर मसलकर सारे मसाले मिलाएँ।
शरबत में शक्कर घोलने की अपेक्षा चाशनी बनाकर फ्रीज में रख लें।
जिस चीज की बर्फी जमाएँ, उस चीज का सूखा मिश्रण घी लगी थाली में जरा-सा बुरक दें।
बेसन के लड्डू बनाते समय बेसन के साथ महीन रवा भी जरा-सा भूनें।
गुलाब जामुन की चाशनी को ठंडी होने के बाद उस चाशनी में 6-7 बूँद केवड़ा एसेंस मिला दें व फिर चाशनी में गुलाब जामुन डालें।
खोए के गुलाब जामुन बनाते समय उसमें थोड़ी सी पिसी चीनी मिला दीजिए। नर्म गुलाब जामुन बनेंगे।
खीर बनाने के लिए चावल धोकर थोड़ी देर के लिए कपड़े पर फैलाएँ। बाद में थोड़े से घी में भूनकर मिक्सी में दरदरा पीस लें और एयरटाइट डिब्बे में भर दें। आवश्यकतानुसार खीर बनाते समय उपयोग में लाएँ। ये तीन माह तक खराब नहीं होते।
सूजी को गुलाबी भूनकर वेट जार में रखें। हलवा या उपमा झटपट बनेगा।
केसरिया भात का मेनू यदि रात के खाने में है तो सादे चावल सुबह पकाकर रख लें। रात को पिसी शक्कर मिलाकर चावल गर्म करें। केसरिया भात जल्दी बनेगा।
दूध को अधिक समय तक रखने के लिए एक चुटकी खाने का सोडा डालकर उबाल लें या इलायची पावडर मिलाकर रख दें। दूध फटेगा नहीं। ठंडे पानी के बर्तन में दूध रख देने से भी दूध नहीं फटेगा।
मक्खन को अधिक समय तक रखना हो तो उसे बदबू से बचाने के लिए थोड़ी देर खाने का सोडा मिले पानी में रख दें। आप जब भी मक्खन का उपयोग करेंगे, मक्खन तरोताजा ही बना रहेगा।
आइस्क्रीम जमाने के एक घंटे पहले फ्रिज को अधिकतम ठंडे तापमान पर सेट कर दें।
आइस्क्रीम जमाने के लिए ताजे मलाईदार दूध का ही प्रयोग करें। सप्रेटा या अल्पवसायुक्त दूध की आइस्क्रीम अच्छी नहीं बनती है।
आइस्क्रीम के दूध को अधिक गाढ़ा बनाने के लिए कंडेस्ड मिल्क का प्रयोग करें। इसके अलावा कॉर्नफ्लोर का प्रयोग भी किया जा सकता है।
यदि आप आइस्क्रीम बनाने में क्रीम का प्रयोग कर रही हैं तो पहले इसे अच्छी तरह फेंट लें। क्रीम ताजी होना चाहिए वरना आइस्क्रीम का स्वाद खराब हो जाएगा।
ऐसे बनाएँ बढि़या केक
केक बनाते समय ध्यान रखें कि मैदा ज्यादा पुराना न हो।
चीनी बिलकुल महीन पीसें और मैदे वाली छलनी से दो-तीन बार में छानें।
मैदा एक ही दिशा में फेंटें, केक अच्छा फूलेगा।
केक पकाते समय आँच एक समान रखें। यदि इलेक्ट्रिक ओवन में पकाएँ तो तापमान 300 डिग्री से कम न रखें।
केक बेक करने से पहले ओवन गर्म कर लें ताकि तापमान एक समान रहे।
बेकिंग डिश में जरा भी नमी नहीं रहना चाहिए, इसके लिए उसे अच्छी तरह सुखा लें अन्यथा केक ठीक से फूलेगा नहीं।
केक का सामान फ्रिज में से थोड़ा पहले निकालकर बाहर रख लें ताकि उनका तापमान सामान्य रहे।
केक के घोल में नींबू के रस की कुछ बूँदें डालने से केक अधिक नर्म और स्वादिष्ट बनेगा।
दूध डालना हो तो ठंडा न डालें बल्कि हल्का गुनगुना करके डालें।
केक अच्छी तरह फूले, इसके लिए एक दिन पहले मिश्रण को फेंटकर रख लें।
केक में सोडा या बेकिंग पावडर निर्धारित मात्रा से अधिक न डालें अन्यथा केक फटने लगेगा।
बेकिंग डिश में केक रखने से पूर्व उसे चिकना कर लें ताकि केक निकालने में आसानी रहे।
यदि केक ज्यादा पक जाए या थोड़ा जल जाए तो तेज धार वाले चाकू से ऊपरी एवं किनारे वाला भाग काटकर आइसिंग करें।
आइसिंग के लिए ताजी क्रीम एवं आइसिंग का प्रयोग करें तथा आइसिंग सेट से ही आइसिंग करें।
यदि दो-तीन केक बनाने हों तो एक साथ न बनाकर एक-एक करके बनाएँ।
केक पक गया या नहीं, इसकी जाँच करने के लिए साफ सलाई को केक के बीच में डालें। यदि केक सलाई में चिपके तो समझें कि पका नहीं है, यदि न चिपके तो समझिए केक तैयार है।
आइसिंग बनाना- 100 ग्राम बटर, 100 ग्राम मारगीन, 300 ग्राम पीसी शकर, 1 बूंद वनीला एसेंस, 1 टेबल स्पून दूध (यदि जरूरत हो), 1 टी-स्पून कॉर्नफ्लोर। विधि- शक्कर को मैदे की छलनी से छानें। अब इसमें मारगीन और बटर हल्का होने तक फेटें। अब इसमें वनीला एसेंस मिला लें।
खीर बनानी हो और दूध पतला हो तो खीर को स्वादिष्ट और गा़ढ़ा करने के लिए उबलते समय खसखस के दाने पीसकर मिला दें। खीर गाढ़ी और स्वादिष्ट बनेगी।
किसी भी तरह की बर्फी बनाना हो तो गैस पर से उतारने के बाद थोड़ी देर तक कड़ाही में अच्छी तरह चलाएँ, इससे बर्फी अच्छी बनती है।
नारियल की बर्फी बनाना हो तो नारियल और दूध को मिक्सर में से निकालकर फिर बर्फी बनाएँ, अच्छी बनेगी।
मिठाई ठंडी होने पर खुशबूयुक्त चीजें जैसे इलायची, जायफल जो भी डालना है, डालें।
चावल या गाजर की खीर बनाते समय शक्कर अंत में डालें वर्ना चावल या गाजर कच्चे रह जाएँगे, शक्कर डालने के बाद दूध को थोड़ी देर और उबालें।
संतरे के सूखे छिलके का टुकड़ा चाय में डालने से चाय का स्वाद व सुगंध बढ़ती है।
खीर बनाते समय दूध में जरा-सा कस्टर्ड पावडर या कार्नफ्लॉर पावडर डाल देने से खीर जल्दी गाढ़ी व स्वादिष्ट बनती है।
मिठाई बनाते समय कुछ उपयोगी टिप्स, जिससे आपके लड्डू अच्छे बनेंगे-
बेसन के लड्डू बनाना हो तो बेसन रवेदार होना चाहिए।
रवे के लड्डू बनाते समय चाशनी पानी के बजाए दूध में बनाएँ। फर्क आप खुद देखेंगी।
लड्डू में घी डालना हो तो घी को सिर्फ गला लें। पर्याप्त गरम न करें।
इलायची, जायफल जो भी खुशबू डालना है, वह मिठाई ठंडी होने पर डालें।
किसी भी तरह के लड्डू बनाते समय 1 किलो सामग्री में 750 या 800 ग्राम ही शक्कर उपयोग में लाएँ। लड्डूओं में मीठापन सही रहेगा।
रवे के लड्डू बनाते समय उसमें मावा न मिलाएँ। मावा मिलाने से आप लड्डूओं को ज्यादा दिनों तक नहीं रख पाएँगे।
बेसन के लड्डू बनाते समय भुने बेसन में दूध के छींटे दें। इसमें गरम घी मिलाएँ। शक्कर का बूरा प्रयोग करें। लड्डू दानेदार व स्वादिष्ट बनेंगे।
रसगुल्ले की बची चाशनी हलवा, शाही टोस्ट या बर्फी बनाने के लिए प्रयोग में ले लें।
जलेबी की चाशनी में थोड़ा- सा साइट्रिक एसिड डाल देने पर चाशनी में क्रिस्टल नहीं जमते हैं।
केसर की अच्छी सुगंध तथा रंग प्राप्त करने के लिए उसे गर्म पानी या दूध में दस मिनट तक भिगोएँ।
मठरी या गुझिया बनाना हो तो मैदा, सूजी को गुनगुने पानी से गूंधे, वे खस्ता व नरम बनेगी।
बेसन की बर्फी बनाते वक्त बेसन में थोड़ी-सी सूजी मिला दें। बर्फी स्वादिष्ट बनेगी।
मूँग की दाल का हलवा बनाते समय थोड़ा-सा बेसन मिला दीजिए, दाल जल्दी भुन जाएगी।
मीठी मठरी बनाते समय उसमें चुटकी भर नमक मिला दीजिए, मठरी स्वादिष्ट व कुरकुरी बनेंगी।
कस्टर्ड में यदि गुठलियाँ पड़ जाएँ तो छलनी से छानें। फिर गुठलियों में थोड़ा दूध डालकर मिक्सर में चला दें।
बर्फी जमाने के लिए थाली में डालते समय घी की जगह तेल लगाने से बर्फी जल्दी निकलेगी।
किसी भी बर्फी पर, खासकर सफेद रंग की बर्फी पर, किसी नए टूथब्रश पर कोई भी खाने वाला हल्का रंग लगाकर ब्रश को हल्के हाथ से दबाएँ जिससे रंग बर्फी पर छिड़काव की तरह फैल जाएगा और बर्फी सुंदर दिखाई देगी।
खीर बनाते समय कड़ाही में शक्कर पिघलाकर उसमें दूध मिलाकर औटाएँ तो कम समय में दूध गाढ़ा हो जाता है और स्वादिष्ट खीर बनती है।
दूध में फ्रूट काटकर डालें, ऊपर से केशर, इलायची, मेवा, शक्कर डालकर आप स्वादिष्ट कस्टर्ड भी बना सकते हैं।
फेसबुक से उद्धृत


