सेलरी और बेबी कॉर्न की मिक्स सब्जी !

विदेशी सब्जी देशी स्वाद

सेलरी और बेबी कॉर्न की मिक्स सब्जी

बच्चों के लिये कुछ अपने मन से नया पकाओ तो चखना भी नहीं चाहते पर जब कुछ अपनें मन से लातें है तो चखते भी हैं और अच्छा लगने पर चट भी कर जातें है आज कुछ ऐसा हमारे घर में भी हुआ कल बेटा अपनें मन से कई चीजे उठा लाया था कुछ कल बनाई और यह आज बनाई ।हमनें पहली बार यह सब्जी बनाई है और वह भी अपनें तरीके से अच्छी बात यह रही कि जिसके लिये बनाई उसे बहुत पसन्द आई आप लोग भी इसे आज़मा कर देखियेगा ।सेलरी से वैसे जूस व सूप सभी कुछ बन सकता है इसकी पत्तियोंसे हरी धनिया की तरह सब्ज़ियों की सजावट की जा सकती है कच्ची सब्जी चखने पर लगा कि यह डायबटीज वाले भी खा सकतें है ।सब्जी बनाते समय डन्डियों से पत्तियों को अलग कर ले और धो कर साफ करके उन्हे लम्बे टुकड़ो मे काट लें ।यदि डन्डियाँ कड़ी हो तो सहजन की तरह रेशे निकाल दें और पकी सब्जी में डंडियाँ चूस कर खाये।
सेलरी और बेबी कॉर्न मिक्स बनानें की विधि की विस्तृत जानकारी के लिये कृपया नीचे देखिये सबसे पहले पत्तियों को धो कर अलग कर ले

१)फ्रीजर से निकली बेबीकॉर्न को सादे पानी में डाल कर सामान्य ताप पर ले आयें कढाई में थोड़ा तेल डालें गर्म करें सेलरी की डन्डियाँ अलग करके साफ करके टुकड़ों मे काट लें

२)गर्म तेल में मोटा कटा प्याज व हरी मिर्च डाल कर हल्का भून कर बेबीकॉर्न पानी से निकाल कर  डाले और फिर  उसे भी हल्का भूनें

३) पानी में साफ करने के लिये पड़ी सेलरी की कटी डन्डियाँ

४,५) बेबी कॉर्न के हल्का भुनने पर सेलरी की कटी डन्डियाँ डालें और उन्हे सबके साथ चला फिरा कर थोड़ा भूने

६) नमक व पिसी कालीमिर्च  डाले ढक कर कुछ समय धीमी आँच पर पकाये गलाये

७) चला फिरा कर कटा टमाटर डाले

८) जब सब्जी पक गल जाये

९) चाहें तो थोड़ा टमाटर सॉस डाल कर सब चला फिरा कर भून लें

१०) कटी सेलरी की पक्तियाँ मिला कर और कुछ पत्कियों से सजा कर गरमागरम परोसे

इरा जौहरी 

 

फ्रीजर से निकली बेबीकॉर्न को सादे पानी में डाल कर सामान्य ताप पर ले आयें कढाई में थोड़ा तेल डालें गर्म करें सेलरी की डन्डियाँ अलग करके साफ करके टुकड़ों मे काट लें

गर्म तेल में मोटा कटा प्याज व हरी मिर्च डाल कर हल्का भून कर बेबीकॉर्न पानी से निकाल कर डाले और फिर उसे भी हल्का भूनें

पानी में साफ करने के लिये पड़ी सेलरी की कटी डन्डियाँ

बेबी कॉर्न के हल्का भुनने पर सेलरी की कटी डन्डियाँ डालें और उन्हे सबके साथ चला फिरा कर थोड़ा भूने

नमक व पिसी कालीमिर्च डाले ढक कर कुछ समय धीमी आँच पर पकाये गलाये

चला फिरा कर कटा टमाटर डाले

जब सब्जी पक गल जाये चाहें तो थोड़ा टमाटर सॉस डाल कर सब चला फिरा कर भून लें

कटी सेलरी की पक्तियाँ मिला कर और कुछ पत्कियों से सजा कर गरमागरम परोसे

विदेशी सब्जी देशी स्वाद 

बेबी कॉर्न और सेलरी की मिक्स सब्जी 

विदेशी सब्जी देशी स्वाद सेलरी और बेबी कॉर्न की मिक्स सब्जीबच्चों के लिये कुछ अपने मन से नया पकाओ तो चखना भी नहीं…

Posted by Ira Johri on Thursday, June 28, 2018

२९/६/२०१८