४))नरेन्द्र मोदी
* #नरेंद्र_मोदी -#मेरा_अभिमान
* #पुस्तक_हेतु_रचना .
* दिनाँक – 30 जून व 01 जुलाई 2018
*वार – शनिवार व रविवार
*विधा-गजल
*काफिया -आन
*रदीफ-जय नमो नमो
देश की है आन बान शान और अभिमान जय नमो नमो
नरेन्द्र दामोदर दास मोदी है उनका नाम जय नमो नमो
कूटनीतिज्ञ हैं वो उच्चरोटि के करते राज सबके दिलों मे
सरल सौम्य व्यक्तित्व हैं गुणों की खान जय नमो नमो
काला धन बन्द करने के लिये उठाया जो उन्होंने क़दम
बोरों नोट फिंक गये किया है एसा काम जय नमो नमो
जी एस टी प्रणाली देश हित मे लागू कर दी जिन्होने
भ्रष्टाचार रोकने के लिये लगा दी जी जान जय नमो नमो
धुआँ रहित हो रसोई घर और हो शौचालय हर घर
ऐसी अलख जगायी करे जन गुणगान जय नमो नमो
विदेशों मे भी है भरत का ऊँचा नाम जिसकी वजह से
“इरा” कहे है वो सबसे न्यारा इंसान जय नमो नमो
इरा जौहरी
लखनऊ पराग
#साहित्य_सागर
गजल/ नरेन्द्र मोदी
३/७/२०१८
.


