बेसनी भट्ट की फली ,नारी का साग ,गरममसाले के आलू व भरवाँशिमला मिर्च

आज का नाश्ता
बेसनी भट्ट की फली ,नारी का साग ,गरममसाले के आलू व भरवाँशिमला मिर्च
यह सभी हमने पहले की गयी कुछ तैयारी की वजह से झटपट कम समय मे बनाया है
आलू व भट् की फली पहले से उबाल कर छील व फली के रेशे निकाल लिये थे ।
इनको बनाने की विधि का विस्तृत वर्णन नीचे  कमेन्ट मे देखिये 🙏🙏
इरा जौहरी

बेसनी भट्ट की फली
इसे उर्दाई सेम या ग्वार की फली या ग्वालिन भी कहते है
विधि फली को उबाल कर पका कर किनारों से रेशे निकाल दे
बेसनी सब्जी मे चिकनाई आम सब्जी से थोड़ी ज्यादा डाली जाती है ।
गर्म तेल मे कटा या पिसा प्याज व लहसुन भून कर हल्दी धनिया मिर्च व थोड़ा बेसन भी नमक के साथ डाल कर भूने व फली मिला कर सब अच्छी तरह किनारे पर तेल छोड़ने तक धीमी व मध्यम आँच पर भूने
इरा जौहरी

आलू भरी शिमला मिर्च
शिमला मिर्च को ऊपर से काट कर टोपी निकाल कर गर्म तेल मे फ्राई कर के निकाल ले गरममसाले वाले आलू बना कर उसमे थोड़ी खटाई मिला कर मिर्च के बीच का गूदा भी मिला कर अच्छी तरह महीन कर के भरवाँ सामग्री बना कर फ्राई की गयी मिर्चों मे भर कर मिर्चों को फिर से धीमी आँच पर भून कर भरवाँ शिमला मिर्च बनाये
इरा जौहरी

गरममसाले के आलू
गर्म तेल मे कटा प्याज भून कर उबला आलू फोड़ कर डाले और नमक मिर्च,धनिया पाउडर व गरममसाला मिला कर भूने ।कटा हरा धनिया व स्वादानुसार हरी मिर्च मिलाये
इरा जौहरी

बेसनी भट्ट की फली ,नारी का साग ,गरममसाले के आलू व भरवाँशिमला मिर्च

आज का नाश्ताबेसनी भट्ट की फली ,नारी का साग ,गरममसाले के आलू व भरवाँशिमला मिर्चयह सभी हमने पहले की गयी कुछ तैयारी की…

Posted by Ira Johri on Tuesday, July 17, 2018

१७/७/२०१८