दोपहर का भोजन मसालेदार मसूर की दाल ,शिमलामिर्च आलू फ्राई व करेले की मस्त सब्जी बूँदी का हीँग जीरा मिर्च से छौंका हुआ मस्त रायता ,सलाद ,रोटी व चावल ।
दोपहर का भोजन
मसालेदार मसूर की दाल ,शिमलामिर्च आलू फ्राई व करेले की मस्त सब्जी बूँदी का हीँग जीरा मिर्च से छौंका हुआ मस्त रायता ,सलाद ,रोटी व चावल ।
इरा जौहरी

शिमलामिर्च आलू फ्राई ।।
गर्म तेल मे कटा प्याज भून कर जीरा मेथी डाल कर कटी शिमला मिर्च हल्दी नमक के साथ चला फिरा कर ढक कर हल्की पका कर उबला कटा आलू नमक के मिला कर चला फिरा धनिया व गरममसाला पाउडर कर भूनें ।
इरा जौहरी
करेले की खट्मिट्ठी सब्जी !,,
करेला काट कर नमक लगा कर कुछ समय के लिये रख दें और फिर अच्छी तरह धो कर गर्म तेल मे कटा प्याज डाल कर उस पर कटे करेले और फिर हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,नमक ,मोटी पिसी सौंफ डाल कर ढक कर धीमी आँच पर पकाये ।पकने पर स्वादानुसार हल्की खटाई व मिठास मिला कर भूने
इरा जौहरी
बूँदी का रायता
सादी बूँदी को पानी मे भिगो कर फुला कर निचोड़ कर गाढे दही मे मिलाये और फिर गर्म तेल में हीग जीरा मिर्च से छौंक कर कुछ समय के लिये ढक कर जरा सा काला नमक व सादा नमक मिला कर रायता बनाये ।
नोट नमक रायता खाने से पहले ही मिलाये नमक मिला कर देर तक रखने से दही के खट्टा होने का अंदेशा रहता है
इरा जौहरी
साबित मसूर की दाल
दाल बनाने से घंटा भर पहले पानी मे भिगो दें जिससे दाल आसानी से गल जाये
नमक मिला कर तेजपत्ता व पानी डाल कर दाल को पका ले
देशी घी मे हीँग जीरे से तड़का लगा कर कटा प्याज लहसुन भीन कर कटा टमाटर भी डाल कर हल्दी धनिया नमक गरममसाला मिला कर भून कर पकी गाढी दाल मिला कर भूने व पानी डाल कर पकाये
इरा जौहरी

सलाद
मूली जाली वाले चिप्स कटर से कस कर टमाटर प्याज काट कर री मिर्च व नींबू के रस के साथ नमक मिला कर बनाये
दोपहर का भोजन
साबित मसूर की दाल ,बूंदी का रायता
२०७/२०१८



