बोलती तस्वीर
❆ बोलती तस्वीर –
❆ तिथि – 25 अगस्त 2018
❆ वार – शनिवार
रक्षाबन्धन
रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर चित्र देख आता है आज यह मधुर भाव ,
देता है भाई आशीष रखे बहन के सिर पर हाथ और बँधवाता है राखी ।
त्योहार है यह अधूरा अगर भाई बहन ना हो पास,
सभी को रहती है इस पावन दिन मिलने की आस ।
दीप जला कर थाल सजा कर माथे पर टीका दमके ,
बहना के हाथो से भाई की कलाई पर जब राखी सोहे ।
भाई की कलाई पर सजी राखी लगती है तब कुछ खास,ड
दीवार ना हो जब कोई बीच में हो बस मिलने का उल्लास ।
बचपन बीता समय के चक्रव्यूह में जीवन का मधुरंग गया ,
मोह माया के जाल मे फँसकर “इरा “का सारा चैन गया ।
इरा जौहरी बोलती तस्वीर
२५/८/२०१८

