चिकनाई रहित सम्पूर्ण भोजन
चिकनाई रहित भोजन
लौकी मिलाकर बनें भरवाँ करेले छिल्के वाली मसूर की दाल ,रोटी ,हरी मिर्च और लहसुन का नमक व मूली।
आज हमने लौकी का जूस बना कर उसके बचे गूदे को करेले के भरवाँ मसाले के साथ मिला कर करेले में भर कर भरवाँ करेले बनाये हैं ।हमारा बेटा करेला नहीं पसन्द करता है तो हमनें इसको कुछ इस प्रकार तैयार किया है ।कच्चे आम का स्वाद ही कुछ और होता है तो हमवें खटास के लिये उसका ही प्रयोग किया है पर आम कुछ पक सा गया था तो हमनें अलग से मिठास नहीं मिलाई है ।आप चाहें तो मिला सकतें हैं ।उबले भरवाँ करेलों को तवे पर फ्राई करके तवा करेला भी बणा सकतें हैं ।
इसको तैयार करनें की विधि इस प्रकार है ।
सबसे पहले करेले को छील कर बीच में चीरालगा कर गूदे को निकाल कर नमक लगा कर कुछ समय के लिये कड़वाहट निकलनें के लिये रख दें फिर साफ पानी से धो कर करेले के गूदे व छिल्के को प्याज के संग पीस कर सभी मसाले (नमक ,हल्दी ,सौंफ ,धनिया मिर्च )मिला कर करेलों के बीच में भर कर धीमी आँच में पहले हल्के पानी के साथ पकाये।पकनें पर आम क गूदा या पाउडर मिलायें ।बिना चिकनाई के खाना हो तो एसे ही खाये और जब चाहें तेल में भून कर स्वाद के मजे लें ।
इरा जौहरी


