10/10/2017 फलाहार !!!!जीरे मिर्च के आलू , जीरे मिर्च के ही टमाटर और जीरे मिर्च से छुके हुये साबूदाना आलू टमाटर भी , अजवाइन हरीमिर्च से छुकी घुइया या अरबी देशी घी मे भुने हुये मखाने और मीठे मे है लौकी की खीर हलुआ और कपूर कन्द
04/04/2017 फलाहार नवरात्रि की अष्टमी के दिन का फलाहार काजू , बादाम , मखाना , मूँगफली और साबूदाना की गडबड , लौकी की अंगूरी खीर व अंगूरी हलुआ ,लौकी के फलाहारी कबाब , खट्टमिट्ठे टमाटर व खट्टी आम की चटनी , पारम्परिक विधि से भाप मे बने साबूदाना के पापड़ , आलू के पापड़ व आलू के जालीदार चिप्स , जीरेमिर्च के आलू के साथ तरावट देने के लिये मौसम मे पहली बार बनाया गया बेल का शर्बत भी है