हरी मटर का निमोना !!!
निमोना !!!
हरीमटर का निमोना !!!
हरी मटर का मौसम आने के बाद जब कुछ पकी मटर दिखने लगे तो उसका स्वादिष्ट निमोना बनाइये निमोना के संग चावल बहुत अच्छा लगता है यह उत्तर प्रदेश का ख़ास व्यनजन है काले चने भिगो कर पीस कर व हरे छोलिया को भी पीस कर यह बनता है
इरा जौहरी
हरी मटर का निमोना
निमोना बनाने के लिये मटर को पीस ले साथ मे अदरक लहसन प्याज भी पीस ले
गरम तेल मे हीग जीरे का तड़का लगा कर कटे टमाटर डाल कर चला फिरा कर पिसी सामग्री डाल कर हल्दी धनिया मिर्च नमक भी डाले पानी के छिट्टे मार के भूने यदि चाहे तो कुछ साबित मटर भी डाले जब अच्छी तरह भुन जाये पानी डाल कर रसा लगा कर रझाये
पकने पर देशी घी मे जीरा वगरम मसाला भून कर ऊपर से छौक लगा कर ढक दे
इरा जौहरी

हरी मटर का निमोना
दिसम्बर २०१६




