नींबू की मीठी चटनी !!!!!

यह विधि हमारी मांई श्रीमती सुधा सक्सेना जी की है
नीबू की मीठी चटनी
सामग्री 1किलो नीबू ,1 1/2 किलो शक्कर,1चमच्च हल्दी पिसी, 2चमच्च पिसी लाल मिर्च,2चमच्च गरम मसाला ,3 चमच्च काला नमक, हींग,नमक 3-4 चमच्च,जीरा2 चमच्च विधि-सबसे पहले अच्छे नीबू लेकर धो कर सुखा लें।अब नीबू को काट कर उसके बीजे निकाल दे।नीबू को शक्कर के साथमिक्सी में पीस ले और सूखे तथा साफ़ इमरतबान में डाल लें।कढ़ाई में थोड़ा सरसों का तेल गरम करे और जीरा तथा हिंग का तड़का लगाये फिर हल्दी मिर्च ,गरम मसाला भून कर ग्राइंडर में महीन पीस लें तथा नीबू में नमक के साथ डाल कर अच्छे से मिला ले फिर ढक्कन लगा कर 4-5 दिन रखा रहने दे।स्वादिष्ट चटनी तैयार है।




